चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

by | Jun 8, 2026 | चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 07 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण और पूर्व तैयारियों को लेकर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी संक्रमण काल को देखते हुए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है, जिसका संक्रमण काल सामान्यतः जुलाई से नवम्बर तक रहता है। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में डेंगू रोगियों के उपचार हेतु 25 आइसोलेटेड बेड की व्यवस्था की गई है तथा मच्छरदानियों सहित आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, जल संस्थान, सिंचाई, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आपदा प्रबंधन सहित 15 विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर जनजागरूकता एवं रोकथाम संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने डेंगू के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें तत्काल नष्ट करने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि कूलर, पुराने टायर, गमले, पानी की टंकियां, खुले बर्तन तथा अन्य स्थानों पर जमा स्वच्छ पानी में मच्छरों का लार्वा विकसित न होने दिया जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों को जून से सितम्बर तक निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार फॉगिंग अभियान चलाने तथा कूड़ाडंपिंग स्थलों पर नियमित कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। विद्यालय परिसरों एवं आसपास जलभराव न होने दिया जाए तथा विद्यार्थियों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही विद्यालयों में मच्छरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!