रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

by | Jun 24, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments


रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

पंजाब से पहुंचे सिख जत्थेदारों और प्रशासन की मध्यस्थता से निकला समाधान, पुलिस सुरक्षा में रवाना हुए पंजाब–

रुद्रप्रयाग, 23 जून 2026: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में पिछले चार दिनों से चला आ रहा गतिरोध मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिलों पर डटे चार निहंग पंजाब से पहुंचे सिख जत्थेदारों और गुरुद्वारा प्रतिनिधियों की समझाइश के बाद नीचे उतर आए। इसके साथ ही क्षेत्र में बना तनाव भी समाप्त हो गया।

निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग

मंगलवार दोपहर पंजाब से आए प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारे के भीतर जाकर निहंगों से वार्ता की। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी मध्यस्थ की भूमिका निभाई। कई घंटे चली बातचीत के बाद निहंगों ने गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल खाली करने पर सहमति जताई। अपराह्न करीब तीन बजे सभी चार निहंग नीचे उतर आए। इसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वे अपनी बाइकों से पंजाब के लिए रवाना हो गए।


विशाल मिश्रा, जिला​धिकारी, रुद्रप्रयाग

गौरतलब है कि बीते शनिवार को सात निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए थे। इस दौरान दो लोगों को बंधक बनाए जाने की भी बात सामने आई थी। सोमवार तक तीन निहंग नीचे उतर चुके थे, जबकि चार अन्य छत पर डटे हुए थे। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात रहीं।

रुद्रप्रयाग पुलिस व प्रशासन का धन्यवाद करते पंजाब से पहुंचे जत्थेदार-

पंजाब से पहुंचे ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रशासन और सिख प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया। वहीं बाबा अजीत सिंह ने कहा कि सभी पक्षों ने भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर सहमति जताई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने भी मामले के शांतिपूर्ण समाधान पर संतोष जताते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!