चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

by | Jun 24, 2026 | चमोली, रोजगार | 0 comments

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय

पीपलकोटी, 22 जून 2026: दशोली ब्लॉक के सल्लारैंतोली गांव की सुमन देवी ने पोल्ट्री (मुर्गी) पालन के जरिए ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। जय मां भगवती स्वयं सहायता समूह, एकता ग्राम संगठन और बिरही गंगा सीएलएफ से जुड़ी सुमन देवी आज एक सफल महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।

एक साल पहले सुमन देवी ने मदर यूनिट (पोल्ट्री पालन) उद्यम की स्थापना 2.50 लाख रुपये की लागत से की। इस उद्यम को मजबूत आधार देने में रीप परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्हें परियोजना के तहत 75 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिली, जबकि 1.25 लाख रुपये बैंक ऋण और 50 हजार रुपये स्वयं के अंशदान के रूप में लगाए गए। वित्तीय सहयोग के साथ तकनीकी मार्गदर्शन ने भी उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की।

सुमन के पोल्ट्री फार्म में मौजूद मुर्गे-मु​र्गियां-

वर्तमान में उनकी पोल्ट्री इकाई में लगभग 200 मुर्गियां हैं, जिनसे प्रतिदिन अंडों का उत्पादन हो रहा है। अंडों की बिक्री से उन्हें रोजाना करीब 600 रुपये की आय प्राप्त होती है। इससे उनकी मासिक आमदनी 15 से 18 हजार रुपये तक पहुंच गई है।

सुमन देवी का कहना है कि नियमित आय से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब वे अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रही हैं। उनका मानना है कि पहाड़ की महिलाओं को यदि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे सकती हैं।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!