मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

by | Jul 1, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन सौंपा–

गोपेश्वर। चमोली जिले की ग्राम पंचायत सेलखोला के इच्छोली गांव में पंचायत भवन नहीं होने से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने इस संबंध में जिला​धिकारी से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि पूर्व में भी इस संबंध में वार्ता की गई थी, मगर अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि गांव सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन पंचायत भवन के अभाव में सामुदायिक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों तथा अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पाता है।

पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि इच्छोली गांव मां नंदा राजराजेश्वरी की ऐतिहासिक राजजात यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री पहुंचते हैं, लेकिन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। पंचायत भवन बनने से न केवल ग्रामीणों को बैठकों और कार्यक्रमों के लिए स्थायी स्थान मिलेगा, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के संचालन में भी सुविधा होगी।

उन्होंने जिला अधिकारी से पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत भवन बनने से गांव के विकास कार्यों की समीक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी, ग्राम सभाओं के आयोजन और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई है।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!