चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

by | Jul 17, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई–

गोपेश्वर, 17 जुलाई 2026: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ), जनपद चमोली की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ​शिक्षकों ने एक स्वर में ​शिक्षा का अ​धिकार अ​धिनियम, 2009 से पूर्व नियुक्त ​शिक्षकों को टीईटी से छूट देने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से विधिक रूप से छूट देने तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग की गई है।

संघ के जिला अध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह फरस्वाण और जिला मंत्री मुकेश सिंह नेगी के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सम्मान, अर्जित अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा पर आधारित है। ऐसे में लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 लागू होने से पूर्व तत्कालीन नियमों के तहत नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों तक सफलतापूर्वक शिक्षण कार्य किया है। ऐसे शिक्षकों पर बाद में लागू की गई टीईटी की अनिवार्यता लागू करना प्राकृतिक न्याय और उनके अर्जित सेवा अधिकारों के अनुरूप नहीं है। संघ ने मांग की है कि यदि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के कारण टीईटी अनिवार्य हो गई है तो सरकार आवश्यक विधायी संशोधन कर आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से विधिवत छूट प्रदान करे।

इसके अलावा संघ ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को पुनः लागू करने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान एनपीएस/यूपीएस व्यवस्था कर्मचारियों को ओपीएस जैसी सुनिश्चित सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराती। इसलिए शिक्षकों और सभी सरकारी कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाना चाहिए। संघ ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार शिक्षकों की इन न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!