देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

by | Jul 17, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित–

गोपेश्वर, 17 जुलाई 2026: अपने लिए जीयें तो क्या जीयें, ऐ दिल तू जी जमाने के लिए…जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में शुक्रवार को अहमदाबाद (गुजरात) से पहुंचे रेड क्रॉस ब्लड बैंक कोऑर्डिनेटर वैशाली पंड्या और डॉ. हितेश पंड्या ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान वैशाली पंड्या ने अपने जीवन का 144वां रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान के बाद भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा चमोली के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने दोनों रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और रेड क्रॉस बैज देकर सम्मानित किया। वहीं, वैशाली पंड्या को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

वैशाली पंड्या ने कहा कि बदरी-केदार धाम के दर्शन के बाद सीमांत जनपद चमोली में रक्तदान करना उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और सौभाग्यपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में रक्त की आवश्यकता अधिक रहती है, इसलिए यहां रक्तदान कर उन्हें आत्मिक संतोष मिला।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद एशिया के सबसे बड़े रक्तदान केंद्रों में शामिल है, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड में रक्तदान का अनुभव उन्हें विशेष प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने की अपील की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवक शंकर बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!