जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

by | Jul 19, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया सम्मानित–

गोपेश्वर, 19 जुलाई 2026: अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 99 वर्षीय हरवंत कौर ने दसवीं बार श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पूरी की। पंजाब के टाटानगर से श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पहुंचीं हरवंत कौर ने करीब 14 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई तय कर पवित्र गुरुद्वारे में माथा टेका। यात्रा पूरी कर रविवार को गोविंदघाट पहुंचने पर गुरुद्वारा गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने उन्हें दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हरवंत कौर पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रही हैं और इस वर्ष उनकी यह दसवीं यात्रा रही। उनकी आयु और दृढ़ आस्था अन्य श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि हरवंत कौर के पति पटियाला रियासत के राजा की पोलो टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं। हरवंत कौर ने देश की आजादी से पहले आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी।

इस दौरान गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंचे विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के जत्थों का भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन ने संगत के लिए ठहरने, लंगर, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए अरदास कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...
error: Content is protected !!