चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

by | Jul 22, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर–

गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026: जनपद में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण से जुड़े सभी विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की समीक्षा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में मौजूदा क्षमता एवं आवश्यकता के बीच मौजूद अंतर को समाप्त करने के लिए नए एसटीपी स्थापित किए जाने संबंधी डीपीआर शीघ्र तैयार करने तथा आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जनपद के सभी एसटीपी नियमित रूप से सुचारु रूप से संचालित रहें तथा उनकी कार्यक्षमता पर निरंतर निगरानी रखी जाए।

उन्होंने ऑनलाइन कंटीन्यूअस एफ्लुएंट मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) के प्रभावी संचालन एवं एसटीपी की स्वयं निगरानी के लिए आवश्यक सभी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अविलंब स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के गंगा तट पर बसे सभी प्रमुख नगरों एवं बाजारों को चरणबद्ध तरीके से सीवरेज नेटवर्क एवं एसटीपी से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि बिना शोधन के किसी भी प्रकार का सीवेज गंगा अथवा उसकी सहायक नदियों में प्रवाहित न हो।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी अधिशासी अधिकारियों को सेप्टिक टैंक मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के तहत अधिकृत वेंडरों का पंजीकरण कराने तथा सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं निर्धारित स्थानों पर निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को नदी संरक्षण से संबंधित निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा नदी तटीय क्षेत्रों, घाटों एवं निकाय क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले बायोमेडिकल अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला पंचायत द्वारा जनपद के विकासखंडों में संचालित कॉम्पेक्टर मशीनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सभी मशीनों का नियमित संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अर्बन लोकल बॉडी के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक मात्रा में ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले संस्थानों की पहचान कर उनके लिए प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि गंगा में मिलने वाली सभी सहायक नदियों एवं नालों का सर्वे कराया जाए तथा मुख्य धारा में प्लास्टिक एवं अन्य ठोस अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने के लिए आवश्यक स्थानों पर चेकडैम, जाल एवं अन्य प्रभावी संरचनाएं विकसित की जाएं, जिससे प्रदूषण को स्रोत स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!