चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

by | Aug 2, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील–

गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद चमोली में खेल महाकुंभ-2026 (मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी) के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल महाकुंभ के सफल संचालन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार, ऑनलाइन पंजीकरण, आयोजन समितियों के गठन एवं विभिन्न विभागों के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा, संसदीय क्षेत्र एवं राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होंगी।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर, विधानसभा स्तर की 11 से 20 सितंबर, संसदीय क्षेत्र स्तर की 21 से 30 सितंबर तथा राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 10 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को खेल महाकुंभ के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सभी विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों, व्यायाम प्रशिक्षकों, शिक्षण संस्थानों एवं खेल प्रेमियों से अधिकाधिक खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराने तथा खेल महाकुंभ-2026 को जनपद में सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!