चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

by | Aug 8, 2026 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी मुश्किल–

पीपलकोटी, 08 अगस्त 2026। बिरही-गौणा (निजमुला)सड़क पर काली चट्टान ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार को काली चट्टान से फिर मलबा सड़क पर आ जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग जान जोखिम में डालकर मलबे के बीच से आवाजाही करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह में काली चट्टान से कई बार मलबा सड़क पर गिर चुका है, जिससे सड़क पर आवाजाही बाधित हो रही है। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले काली चट्टान पर मलबा रोकने या सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए।

गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी ने बताया कि काली चट्टान का स्थायी उपचार कराया जाना जरूरी है। इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि चट्टान के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग का एक-एक कर्मचारी तैनात किया जाए, साथ ही तत्काल दो जेसीबी मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मलबा आने पर सड़क को शीघ्र खोला जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय तक बंद रहने से गांवों की दैनिक जरूरतों, बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने और जरूरी सामान की आवाजाही पर भी असर पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से काली चट्टान का स्थायी उपचार कराने और बरसात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!