प्रेरणादायक: एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान के तहत आरटीओ बिष्ट ने डीएम मिश्रा को भेंट की 8 प्रेरणादायक पुस्तकें–

by | Aug 11, 2026 | रचनात्मक, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयाग, 11 अगस्त 2026: ज्ञान के प्रसार और युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान को संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने नई गति दी।

इस अभियान के तहत बिष्ट ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को 8 महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट कीं। ये पुस्तकें कलेक्टरेट पुस्तकालय में रखी जाएंगी, जिससे अधिकारी, कर्मचारी और आमजन लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर आरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि किताबें किसी भी समाज की तरक्की की नींव हैं। “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान का मकसद हर घर तक ज्ञान पहुंचाना है। अगर हर व्यक्ति एक पुस्तक दान करे तो हमारे जिले में ज्ञान का बड़ा पुस्तकालय बन सकता है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये पुस्तकें व्यक्तित्व विकास, वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होंगी। उन्होंने अन्य अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं से भी इस अभियान से जुड़कर पुस्तकें दान करने की अपील की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर व अन्य मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!