चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

by | Aug 24, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 24 अगस्त 2826: श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा सोमवार को पुलिस मैदान में श्रमिकों को शिक्षण सामग्री, पोषाहार और स्वच्छता किट वितरित की गई। इस दौरान विभागीय अ​धिकारियों ने व्यवस्था बनाने के लिए करीब 500 श्रमिकों को बुलाया गया था, लेकिन एक हजार से अधिक श्रमिक पहुंच गए। इससे किट लेने के लिए दिनभर भीड़ लगी रही और श्रमिकों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।

किट वितरण का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने श्रम अधिकारी को मौके पर मौजूद सभी श्रमिकों को किट का लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान 964 श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट भी सौंपी गई।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रमिक गोपेश्वर पहुंचे। विभाग ने विकासखंडवार अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं, लेकिन अन्य विकासखंडों से भी श्रमिक निर्धारित तिथि से पहले पहुंच रहे हैं। इससे किट वितरण में परेशानी हो रही है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय बुर्मान ने बताया कि मंगलवार को भी किट वितरित की जाएंगी। उन्होंने श्रमिकों से निर्धारित तिथि पर ही पहुंचने की अपील की है, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!