चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

by | Sep 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी तोड़ा दम–

पोखरी (चमोली), 04 सितंबर 2026: पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। दोनों महिलाएं घर के पास जंगल में घास लेने गई थीं। भालू के हमले के दौरान दोनों खड़ी चट्टान से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जेठानी विमला देवी की सीएचसी पोखरी लाते समय मौत हो गई, जबकि देवरानी लक्ष्मी देवी ने हायर सेंटर ले जाते समय श्रीनगर के पास दम तोड़ दिया।

ग्राम पंचायत नैल के सिदेली गांव की 42 साल की लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र नेगी और 55 साल की विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर सुबह करीब आठ बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी पोखरी पहुंचाया।

तहसीलदार पोखरी रामकिशोर ध्यानी ने बताया कि विमला देवी को चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग लाया जा रहा है। इधर,

घटना की सूचना पर डीएफओ रजत सुमन, एसडीओ सोहन सिंह नेगी और वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं सहित वन विभाग की टीम गांव पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!