जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

by | Sep 7, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए श्रद्धालु–

नंदानगर/कुरुड़ (चमोली), 07 सितंबर 2026: मां नंदा की बड़ी जात यात्रा आस्था और परंपरा के साथ ही कठिन राहों की चुनौती भी झेल रही है। कैलाश की ओर बढ़ रही मां नंदा की डोलियों के साथ श्रद्धालुओं को कई स्थानों पर टूटे और जोखिम भरे पैदल रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। कहीं गदेरों पर पुलिया नहीं है तो कहीं ऊंचाई वाले रास्तों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इसके बावजूद नंदा भक्त जयकारों के साथ डोली को पड़ावों तक पहुंचा रहे हैं।

रविवार को बड़ी जात यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ी। कुरुड़ की मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली चरबंग गांव से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए मथकोट गांव पहुंची। मथकोट जाने के दौरान रास्ते में उफनते गदेरे को पार करना श्रद्धालुओं के लिए चुनौती बना। गर्जना करते पानी के बीच भक्तों ने सावधानी से डोली को गदेरे के दूसरे छोर तक पहुंचाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा के जयकारे लगाए।

मथकोट पहुंचने से पहले मां नंदा की डोली का अपनी बहन बालंपा देवी से मिलन हुआ। वहीं दशोली की डोली का कुमजुग गांव में बालंपा देवी से मिलन हुआ। दोनों देव डोलियों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। बड़ी संख्या में ध्याणियां भी यात्रा में शामिल हैं और माता को कैलाश के लिए विदा करने के भावुक क्षणों की साक्षी बन रही हैं।

स्थानीय उत्पाद भेंट कर किया स्वागत

दशोली की डोली लुणतरा और बंड क्षेत्र की डोली बाटुला गांव पहुंची। तीनों डोलियों का ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। राजराजेश्वरी माता की डोली के कुंडबगड़ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ककड़ी, मुंगरी (मक्का), चूड़ा सहित स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

बंड क्षेत्र की डोली मैठाणा से होते हुए चमोली, क्षेत्रपाल, बिरही और कौड़िया होते हुए बाटुला गांव पहुंची। यहां नंदा भक्तों ने डोली का स्वागत किया। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, अतुल शाह, दीपक पंत, अयोध्या हटवाल और हरीश पुरोहित ने डोली की अगुवाई की। बाटुला गांव में पंडित अशोक गौड़ ने विशेष पूजा-अर्चना कराई। ग्रामीणों ने माता की डोली को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

आस्था के आगे भारी पड़ रही रास्तों की मुश्किल

बड़ी जात यात्रा के पड़ावों तक पहुंचने वाले पैदल रास्तों की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। बारिश से कई स्थानों पर रास्ते टूटे हैं। गदेरों में पानी का बहाव तेज होने से डोली को पार कराना जोखिम भरा हो रहा है। ऊंचाई वाले पैदल रास्तों पर सुरक्षा के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं हैं। इन मुश्किलों के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कमजोर नहीं पड़ी है और वे मां नंदा की डोली को जयकारों के साथ कैलाश की ओर ले जा रहे हैं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!