चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

by | Sep 8, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी–

गोपेश्वर, 08 सितंबर 2026: नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार को युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के मेला मंच के पीछे रेलिंग से फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान रिया पुत्री सूरज लाल और सुनील पुत्र कुंवर लाल के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार को कुछ ग्रामीण छानी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से दोनों को फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और समीप की दुकान के संचालक को दी। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने मौके पर पहुंचकर नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

ग्राम प्रधान ने बताया कि मेला मंच गांव से कुछ दूरी पर स्थित है और इसके समीप जूनियर हाईस्कूल भी है। रातभर बारिश होने के कारण घटना की जानकारी लोगों को सुबह हो पाई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। रिया कक्षा 11 और सुनील कक्षा 12 में राजकीय इंटर कॉलेज बूरा में अध्ययनरत थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!