जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

by | Sep 21, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक हुए नंदा भक्त

गोपेश्वर, 20 सितंबर 2026: हिमालय की अधिष्ठात्री मां नंदा की 20 दिन से अधिक समय से चल रही ऐतिहासिक बड़ी जात सोमवार को विभिन्न पड़ावों से होते हुए कैलाश की ओर रवाना हो गई। 20 सितंंबर रविवार के दिन होमकुंड में विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए विदा किया गया। इस भावुक क्षण के साक्षी बने नंदा भक्तों की आंखें नम हो गईं। मां नंदा की डोली और छंतोलियों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मां नंदा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत और मंदिर समिति कुरुड़ के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि सोमवार को मां नंदा कुरुड़ और बंड क्षेत्र की डोली रात्रि प्रवास के लिए सुतोल गांव पहुंचेगी। उन्होंने होमकुंड और वेदनी बुग्याल में मौजूद सभी नंदा भक्तों से नीचे उतरकर सुतोल गांव पहुंचने की अपील की है।

मां नंदा की बड़ी जात यात्रा पांच सितंबर को सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और पड़ावों में श्रद्धालुओं ने मां नंदा की डोली और छंतोलियों का भव्य स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मान्यताओं के अनुसार मां नंदा को कैलाश विदा करने के इस अनुष्ठान में भक्तों ने भावपूर्ण विदाई दी। बड़ी जात के समापन के साथ क्षेत्र में मां नंदा के जयकारे गूंजते रहे।

Latest News

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
error: Content is protected !!