चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

by | Oct 7, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन–

गोपेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चमोली जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाने के लिए एक विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। नए पात्र मतदाताओं के नामांकन और मतदाता सूची के पुनः सत्यापन को लेकर बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ मीडिया के लोग भी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में प्रकाशित मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और आम जनता इस सूची का गंभीरता से परीक्षण कर सकते हैं। यदि किसी पात्र एवं वैध मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो उसे नियमानुसार जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही, किसी अपात्र या अनावश्यक रूप से दर्ज नाम को हटाने के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुझाव एवं दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

द्वितीय चरण में 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर जाकर वैध मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि घर-घर सत्यापन की कार्रवाई के दौरान मतदाता सूची में नए जोड़े गए नामों की जांच की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटा हुआ पाया जाता है, तो उसे फॉर्म-6 के माध्यम से तुरंत सूची में जोड़ा जाएगा।

इस दौरान बैठक में कॉग्रेस पाटी से मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी से अनूप सिंह एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!