चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

by | Oct 7, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प–

गोपेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गोपेश्वर बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। गोपेश्वर में भी प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी और भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों को नई गति मिली है। ऑल वेदर रोड सहित बेहतर सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से प्रदेश में आवागमन सुगम हुआ है तथा पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक अनिल नौटियाल एवं विधायक भूपाल राम टम्टा ने सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद राष्ट्रीय वॉलीबॉलखिलाड़ी मोहित बिष्ट एवं रफीक अहमद के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा गोपेश्वर बस स्टैंड से शुरू होकर पुलिस मैदान तक पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भेषज संघ जिलाध्यक्ष सतेंद्र असवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, महिला आयोग सदस्य विजया रावत, पूर्व राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, भाजपा जिला प्रभारी संपत रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा गजपाल बर्त्वाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, अरुण मैठाणी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!