हडुंग गांव में रातभर दर्द से कराहती रही महिला, ग्रामीणों ने छह किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल–

by | Nov 7, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

गोपेश्वर। निजमुला घाटी के गांवों में आज भी सड़क और स्वास्थ्य सुविधा न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत ब्यारा के हडुंग गांव में सड़क के अभाव में पेट दर्द से कराहती 56 वर्षीय पुष्पा देवी को ग्रामीण छह किलोमीटर तक पैदल कंधे पर कुर्सी के सहारे सड़क तक लाए, फिर यहां से वाहन से पुष्पा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क के अभाव में हडुंग गांव के ग्रामीण आज भी करीब 8 किलोमीटर की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। शनिवार रात को पुष्पा देवी के पेट में अचानक दर्द उठा। गांव में आसपास कहीं भी स्वास्थ्य की सुविधा नहीं है और ना ही सड़क सुविधा। रात भर पुष्पा दर्द से बेहाल रही। रविवार को सुबह छह बजे ग्रामीणों ने कुर्सी को डंडों से बांधकर करीब छह किलोमीटर तक पैदल चलकर महिला को सड़क तक पहुंचाया। ग्राम प्रधान वृजमोहन लाल, रणजीत सिंह फरस्वाण, उमेद सिंह, प्रियांशु, विरेंद्र सिंह, जितार सिंह, मनोज और अमर सिंंह का कहना है कि चालू वर्ष के फरवरी माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्मीताल में ब्यारा-तड़ागताल (19 किमी) सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पूर्व भी कई बार सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की। उनका कहना है कि हडुंग गांव में 45 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों को आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए आठ किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ती है।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!