गोपेश्वर। निजमुला घाटी के गांवों में आज भी सड़क और स्वास्थ्य सुविधा न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत ब्यारा के हडुंग गांव में सड़क के अभाव में पेट दर्द से कराहती 56 वर्षीय पुष्पा देवी को ग्रामीण छह किलोमीटर तक पैदल कंधे पर कुर्सी के सहारे सड़क तक लाए, फिर यहां से वाहन से पुष्पा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क के अभाव में हडुंग गांव के ग्रामीण आज भी करीब 8 किलोमीटर की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। शनिवार रात को पुष्पा देवी के पेट में अचानक दर्द उठा। गांव में आसपास कहीं भी स्वास्थ्य की सुविधा नहीं है और ना ही सड़क सुविधा। रात भर पुष्पा दर्द से बेहाल रही। रविवार को सुबह छह बजे ग्रामीणों ने कुर्सी को डंडों से बांधकर करीब छह किलोमीटर तक पैदल चलकर महिला को सड़क तक पहुंचाया। ग्राम प्रधान वृजमोहन लाल, रणजीत सिंह फरस्वाण, उमेद सिंह, प्रियांशु, विरेंद्र सिंह, जितार सिंह, मनोज और अमर सिंंह का कहना है कि चालू वर्ष के फरवरी माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्मीताल में ब्यारा-तड़ागताल (19 किमी) सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पूर्व भी कई बार सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की। उनका कहना है कि हडुंग गांव में 45 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों को आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए आठ किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ती है।
हडुंग गांव में रातभर दर्द से कराहती रही महिला, ग्रामीणों ने छह किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल–
by laxmi Purohit | Nov 7, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
