चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

by | Nov 4, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन–

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का बुधवार को भगवान राम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे रामभक्तों ने राम परिवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। राजतिलक के बाद राम परिवार ने गोपीनाथ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद नगर में भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने राम परिवार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

इधर, मैठाणा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। सैकोट गांव और नंदप्रयाग में भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रात के समय पड़ रही ठंड के बावजूद रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। मैठाणा के नंदकिशोर सती ने बताया कि गांव में रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। आयोजन में स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों का अभिनय कर दर्शकों को रामकथा से जोड़ रहे हैं।

Latest News

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
error: Content is protected !!