चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

by | Nov 22, 2026 | चमोली, जागरुकता, स्वास्थ्य | 0 comments

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक–

गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स पोलियो अभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में इस बार पल्स पोलियो अभियान चमोली, नैनीताल, टिहरी और पौड़ी जनपदों में संचालित किया जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा ने बताया कि चमोली जनपद में अभियान के सफल संचालन के लिए 601 पोलियो बूथ और पांच ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए थे। अभियान के संचालन हेतु 92 पर्यवेक्षकों और 1,818 बूथ कर्मियों की तैनाती की गई थी।

अभियान के प्रथम चरण में रविवार को जनपद में 24,705 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। शेष 5,537 बच्चों को दूसरे और तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाएंगी।

कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक नेगी, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह, जिला आईईसी एवं मीडिया समन्वयक उदय सिंह रावत, जिला कोल्ड चेन मैनेजर महेश देवराड़ी, फील्ड सुपरवाइजर विपिन मालगुड़ी और डाटा एंट्री ऑपरेटर आस्था तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
error: Content is protected !!