गोपेश्वर गांव, मोहल्लों से कई लोगों ने कांग्रेस पर जताया भरोसा, पार्टी की सदस्यता ली–

by | Jul 18, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments


गोपेश्वर। रविवार का दिन कांग्रेस के लिए शुभ रहा। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस के मिशन 2022 अभियान के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गोपेश्वर गांव के साथ ही नगर के मोहल्लों से 100 से भी अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी और नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के बसंत विहार, गोपेश्वर गांव और पेट्रोल पंप क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही विकासवादी सोच के साथ कार्य करती है। कांग्रेस काल में गोपेश्वर में इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों की स्थापना हुई, अब भाजपा कांग्रेस काल में स्वीकृत अन्य विकास कार्यों का संचालन करने के बजाय कांग्रेस सरकार की गलतियों को गिनाने में लगी हुई है। गोपेश्वर गांव से कांति प्रसाद भट्ट के साथ ही कई लोग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने नए कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, पीसीसी अरविंद नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, मनीष नेगी, सभासद ऊषा फर्स्वाण, शिव सिंह, ओम प्रकाश नेगी, गिरीश सती, उषा रावत, मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी के साथ ही कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!