आत्मसुरक्षा के लिए तैयार हो रही हमारी बेटियां, खेल विभाग दे रहा विशेष प्रशिक्षण–

by | Nov 19, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

 गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में इन दिनों विभिन्न स्कूलों की बालिकाएं अपनी आत्मसुरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। खेल विभाग चमोली द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति की 50 बालिकाओं को ताइक्वांडो खेल में 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस शिविर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाट की 9 बालिकाएं, राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण की चार, राजकीय इंटर कॉलेज घाट की चार, राजकीय इंटर कॉलेज कुंड बगड़ घाट की चार, राजकीय इंटर कॉलेज डुंगरी मेकोट की चार, राजकीय इंटर कॉलेज बेरांगना की तीन, राजकीय इंटर कॉलेज टंगसा की चार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की पांच, राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा की पांच, राजकीय जूनियर हाई स्कूल वैली धार की तीन और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ गोपेश्वर की पांच कुल मिलाकर 50 बालिकाएं प्रतिभा कर रही हैं। इस शिविर में बालिकाओं को शुभम शाह और अजीत रावत द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योग शिविर 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बालिकाओं को जयवीर रावत और रश्मि के द्वारा अन्य खेलों की जानकारियों के साथ साथ युवा सांस्कृतिक क्रियाकलाप वाद-विवाद आदि विषयों से संबंधित जानकारियां भी दी जा रही हैं। खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम चौधरी ने बताया कि खेल विभाग चमोली द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को निशुल्क भोजन, आवास, आने जाने का मार्ग व्यय, खेल किट, ट्रैक सूट और प्रमाण पत्र  उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!