चमोली खेल विभाग ने दिया बेटियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण, सम्माानित भी किया, जिलेभर की 50 छात्राओं ने किया प्रतिभाग–

by | Nov 20, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। खेल विभाग चमोली द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर नौ से 20 नवंबर तक स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के 50 चयनित बालिकाओं का ताइक्वांडो खेल में 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित किया गया। शनिवार को शिविर का समापन हुआ। प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी एसपी गौड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपनाते रहें तथा प्रशिक्षणार्थियों को यह भी सुझाव दिया गया कि वह शासन व खेल विभाग चमोली द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में मिली तकनीकी जानकारियों को लगनशील के साथ आगे भी उपयोग में लाते रहें। जिससे वह एक अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने जनपद और राज्य का नाम खेल जगत में रोशन कर सकें। प्रशिक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाट की 9, राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण की चार, राजकीय इंटर कॉलेज घाट व कुंडबगड़ की चार चार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की 5, राजकीय कुजौं मैकोट की पांच, राजकीय जूनियर हाई स्कूल वेलीधार के तीन तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ की 5 छात्राओं को मिलाकर 50 बालिकाएं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, गोपाल बिष्ट, केसी पंत, दीपक तिवारी, दिव्या सती कैलखुरा, रश्मि बिष्ट, खेल विभाग के सीईओ विक्रम चौधरी, एनएस नेगी, राजंपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, पीआरडी स्वयंसेवक विक्रम सिंह कंडारी, रेखा नेगी, सरिता राय आदि मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!