— गांवों में अब गुलदार के बाद भालू की दहशत, बाजार जाने के लिए भी हाथ में लाठी डंडे लेकर चल रहे ग्रामीण–उत्तरकाशी/चमोली। राज्य के सीमांत जिलों में भालू की दहशत बनी हुई है। उत्तरकाशी के भंकोली गांव में बुधवार को घास काटने जंगल गई एक महिला को भालू ने हमला कर बूरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद भालू जंगल की और भाग गया। भालू के हमले से महिला के हाथ,पैर, सिर और पीठ पर गहरी चोटें आई हैं। महिला को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, चमोली जनपद के गांव-गांव में भी भालू की दहशत बनी हुई है। पीपलकोटी के नौरख और किसान नगर में भालू कि दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में भालू दिन दहाड़े ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। भालू अभी तक कई मवेशियों को भी घायल कर चुका है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से शीघ्र क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजकर भालू को पकड़ने की मांग उठाई है। बाटुला वार्ड के पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान बृज लाल, संजय भंडारी, बृजहर्ष राज तड़ियाल, विपिन कुमार, सुनील कुमार, आशीष और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि लोग रात को भालू को भगाने के लिए ढोल नगाड़े बजाने के साथ ही आतिशबाजी कर रहे हैं। भालू शाम होते ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। महिलाओं का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने शीघ्र भालू को खदेड़ने के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजने की मांग की है। घाट और दशोली विकास खंड के अन्य गांवों में भी भालू की दहशत बनी हुई है।
घास काटने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, शाम को ही आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा भालू–
by laxmi Purohit | Nov 24, 2021 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

Latest News
आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...
आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिलाधिकारी गौरव...
केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...
महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...
आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खुशियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...
जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...
मुख्य शिक्षाअधिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...
