भारी बारिश से ‌सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, गनीमत रही सड़क पर उस वक्त कोई वाहन नहीं गुजर रहा था–

by | Jul 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

 गोपेश्वर। घिंघराण रोड पर भारी बारिश के दौरान एक चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया, गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन उस वक्त नहीं गुजर रहा था। वन विभाग और फायर सर्विस के जवानों ने पेड़ को आरे से काटकर सड़क से हटाया। जनपद में भारी बारिश से कई सड़कें खतरनाक हो गई हैं। बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी पागल नाला, भनेरपाणी और गुलाबकोटी में मलबा आने से कुछ घंटों तक अवरुद्घ रहा। एनएच की मशीनों के जरिए मलबा हटाया गया। जनपद में छह सड़कें मलबा और पुश्ता टूटने से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सवाल यह उठ रहे हैं कि बरसात शुरू होने से पहले जिला प्रशासन जिले में आपदा प्रबंधन के चाकचौबंध होने और बरसात से निपटने के पुख्ता इंतजार कर दिए जाने का दावा तो करता है, लेकिन बरसात शुरू होने पर इन दावों की पोल भी खुल जाती है। बारिश होने पर कई बाजारों में बरसात का पानी से तालाब बन रहा है। गोपेश्वर में ही अस्पताल रोड पर कई जगहों पर जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे वाहनों के गुजरने से लोगों के ऊपर गंदा पानी पड़ रहा है। अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी यह स्थिति बनी हुई है। 

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!