गोपेश्वर। घिंघराण रोड पर भारी बारिश के दौरान एक चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया, गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन उस वक्त नहीं गुजर रहा था। वन विभाग और फायर सर्विस के जवानों ने पेड़ को आरे से काटकर सड़क से हटाया। जनपद में भारी बारिश से कई सड़कें खतरनाक हो गई हैं। बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी पागल नाला, भनेरपाणी और गुलाबकोटी में मलबा आने से कुछ घंटों तक अवरुद्घ रहा। एनएच की मशीनों के जरिए मलबा हटाया गया। जनपद में छह सड़कें मलबा और पुश्ता टूटने से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सवाल यह उठ रहे हैं कि बरसात शुरू होने से पहले जिला प्रशासन जिले में आपदा प्रबंधन के चाकचौबंध होने और बरसात से निपटने के पुख्ता इंतजार कर दिए जाने का दावा तो करता है, लेकिन बरसात शुरू होने पर इन दावों की पोल भी खुल जाती है। बारिश होने पर कई बाजारों में बरसात का पानी से तालाब बन रहा है। गोपेश्वर में ही अस्पताल रोड पर कई जगहों पर जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे वाहनों के गुजरने से लोगों के ऊपर गंदा पानी पड़ रहा है। अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी यह स्थिति बनी हुई है।
भारी बारिश से सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, गनीमत रही सड़क पर उस वक्त कोई वाहन नहीं गुजर रहा था–
by laxmi Purohit | Jul 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
