देश आजादी के बाद पहली बार इस घाटी में खुलेगा बैंक, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल —

by | Nov 29, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

चमोली। चमोली जनपद में निजमुला घाटी के लिए दो दिसंबर का दिन खास है। इस दिन घाटी में चमोली जिला सहकारी बैंक की शाखा का शुभारंभ होगा। अभी तक ग्रामीण बैंकिंग सेवा के लिए 18 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर रहे हैं। घाटी में संचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। चमोली जिला सहकारी बैंक के मौजूदा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत निजमुला घाटी के निवासी हैं। उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद से घाटी में बैंक शाखा खोलने की योजना बनाई। उन्होंने इस संबंध में सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत से बैंक शाखा खोलने के लिए मंजूरी मांगी तो उन्होंने उनके अनुरोध को सहस्र स्वीकार कर दिया। अब दो अक्तूबर को घाटी के ब्यारा गांव में चमोली जिला सहकारी बैंक की शाखा काम करना शुरू कर देगी। संभवतः बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट शाखा का शुभारंभ करेंगे।  निजमुला घाटी में आज भी ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, संचार जैसी मूलभू‌त समस्याओं से जूझ रहे हैं। घाटी के मौली, मानुरा, हडुंग, नैवा, तड़ागताल, धारकुमाला, पगना, दुर्मी, झींझी, ईराणी और पाणा गांव के ग्रामीण आज भी यातायात की सुविधा के लिए मीलों की पैदल दूरी नापते हैं। घाटी में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है। शीतकाल में लंबे समय तक घाटी के दूरस्थ गांव बर्फ के आगोश में रहते हैं, जिससे यहां खाद्यान्न सहित अन्य जरुरी सामग्री पहुंचानी भी मुश्किल बनी रहती है। लंबी इंतजारी के बाद घाटी में बैंक शाखा खुलने से ग्रामीणों को बढ़ी राहत मिल जाएगी।

ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि घाटी में ग्राम पंचायत गाड़ी, सैंजी, ब्यारा, निजमुला, गौणा, धारकुमाला, दुर्मी, पगना, पाणा और ईराणी गांव स्थित हैं। इन गांवों की बढ़ी आबादी मनरेगी जैसी योजनाओं से आय अर्जित करती है, लेकिन घाटी में बैंक शाखा न होने के कारण ग्रामीणों को मनरेगा मजदूरी के आहरण के लिए भी 18 किलोमीटर दूर चमोली बाजार के बैंकों में जाना पड़ता है। ऐसे में चमोली जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों को बढ़ी राहत मिल जाएगी। विभिन्न योजनाओं की पेंशन लेने वाले लाभार्थियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि निजमुला घाटी के लिए यह सुखद पल है, कि घाटी में बैंक शाखा का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को बैंक के कार्यों के लिए लंबी दूरी नहीं नापनी पड़ेगी।  

Latest News

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!