गुलदार ने बुर्जुग महिला को मार डाला, अपने पोते को मिलने जा रही थी महिला–

by | Dec 2, 2021 | कोटद्वार, दुर्घटना | 0 comments

 भालू के साथ ही गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग के अधिकारी बैठे मौन–कोटद्वार। अपने पोते से मिलने कोटद्वार जा रही एक बुर्जुग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। बुधवार को भैडगांव से एक बुजुर्ग महिला अपने पोते को मिलने के लिए गांव से कोटद्वार के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक कोटद्वार नहीं पहुंची तो परिजनों ने ढूढखोज शुरू की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जब उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो वन कर्मियों की टीम के साथ वन क्षेत्र में महिला की काफी ढूंढखोज की गई तो गांव की सड़क से दूर झाड़ियों के बीच बुर्जुग महिला का अदखाया शव मिला। महिला की शिनाख्त जयंती देवी ग्राम भैडगांव उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जुआ गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर चप्पल और रुमाल मिला तो कुछ दूर पर  बैग मिला। इन स्थानों पर खून के धब्बे भी पड़े हुए थे। इसी के आधार पर खोजबीन की गई तो काफी दूर झाड़ी के अंदर महिला का अदखाया शव मिला। वहीं, गढ़वाल क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं, शाम होते ही भालू आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। इन दिनों भालू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू टिनशेड को तोड़ने की कोशिश कर रहा है और कुत्ते जोरजोर से भौंककर उसे भगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रूद्रप्रयाग ‌जनपद के गुप्तकाशी क्षेत्र का है। यहां लोगों में भालू की दहशत बनी हुई है। 

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!