कोरोना काल में महोत्सव के आयोजन पर उठ रहे सवाल– गोपेश्वर। गोपेश्वर पुलिस मैदान में गोपेश्वर महोत्सव का बृहस्पतिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत और सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने रिब्बन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान लोगों से कोरोना गाइड लाइन के तहत जरुरी रुप से मास्क पहनने और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। महोत्सव ग्यारह दिनों तक आयोजित होगा। महोत्सव में पहले दिन उमड़ी लोगों की भीड़ ने जमकर खरीदारी की। हालांकि मौसम खराब होने के कारण लोग जल्दी जल्दी अपने घरों को लौट गए थे। मेला आयोजन संदीप ने बताया कि मेले में सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध है। महोत्सव में कोरोना गाइड लाइन का पूरा-पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का महोत्सव मना रहा है, इसी तर्ज पर गोपेश्वर महोत्सव शुरू किया गया है। महोत्सव 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इधर, महोत्सव के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कैसे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने नगर के मध्य में स्थित पुलिस मैदान में महोत्सव के आयोजन की अनुमति दे दी। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मेला आयोजन की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए थी।
पुलिस मैदान में गोपेश्वर महोत्सव शुरू, लोगों ने पहले दिन जमकर की खरीदारी–
by laxmi Purohit | Dec 2, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
