पुलिस मैदान में गोपेश्वर महोत्सव शुरू, लोगों ने पहले दिन जमकर की खरीदारी–

by | Dec 2, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

कोरोना काल में महोत्सव के आयोजन पर उठ रहे सवाल– गोपेश्वर। गोपेश्वर पुलिस मैदान में गोपेश्वर महोत्सव का बृहस्पतिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत और सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने रिब्बन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान लोगों से कोरोना गाइड लाइन के तहत जरुरी रुप से मास्क पहनने और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। महोत्सव ग्यारह दिनों तक आयोजित होगा। महोत्सव में पहले दिन उमड़ी लोगों की भीड़ ने जमकर खरीदारी की। हालांकि मौसम खराब होने के कारण लोग जल्दी जल्दी अपने घरों को लौट गए थे। मेला आयोजन संदीप ने बताया कि मेले में सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध है। महोत्सव में कोरोना गाइड लाइन का पूरा-पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का महोत्सव मना रहा है, इसी तर्ज पर गोपेश्वर महोत्सव शुरू किया गया है। महोत्सव 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इधर, महोत्सव के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कैसे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने नगर के मध्य में स्थित पुलिस मैदान में महोत्सव के आयोजन की अनुमति दे दी। लोगों का कहना है कि प्रशासन को मेला आयोजन की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए थी। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!