उत्तराखंड के इस गांव में पुलिस के सुरक्षा घेरे में होगा पांडव नृत्य आयोजन–

by | Dec 2, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

 

 5 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगा पांडव नृत्य का आयोजन, तैयारियां पूरी– चमोली। जनपद के घाट विकास खंड के बूरा गांव में पांच दिसंबर से आयोजित होने वाले पांडव नृत्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। गांव में दस साल बाद इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में भी उत्साह बना हुआ है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया में आयोजन को लेकर भ्रामक मैसेज कर रहे हैं। वे आयोजन में विध्न डालने की धमकी दे रहे हैं। जिसे देखते हुए ग्राम प्रधान बूरा रेणुका देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह पंवार, मनमोहन सिंह नेगी आदि ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इस मामले में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है। कहा कि सभी लोगों की सर्व सम्मति से पांडव नृत्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक आयोजन में विध्न खड़ा कर सकते हैं। जिसे देखते हुए 5 से 15 दिसंबर तक गांव में सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई है। युवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह पंवार ने बताया कि एतिहासिक गांव बूरा एक पर्यटन ग्राम है। यहीं से लार्ड कर्जन रोड भी गुजरती है। ब्रिटिश काल में यहां अंग्रेज अधिकारियों की आवाजाही बनी रहती थी। गांव में करीब 300 ‌परिवार निवास करते हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!