बड़ी संख्या में आईएएस के तबादले हुए, अब पहाड़ में भी प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज–

by | Jul 20, 2021 | चमोली, देहरादून | 0 comments

 देहरादून। सचिवालय में सोमवार देर शाम आईएएस के बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। अब पहाड़ में भी जल्द प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। शासन ने आशीष श्रीवास्तव को हटाकर आर राजेश कुमार को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया है। इसके अलावा बृजेश कुमार संत को एमडीडीए के उपाध्यक्ष की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नीरज खैरवाल से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी के पद से मुक्त कर यूपीसीएल, पिटकुल तथा उरेड़ा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीषा पंवार से कृषि विभाग हटाकर उन्हें अपर मुख्य सचिव वित्त बनाया गया है। आनंद वर्द्घन को गृह और कारागार की जिम्मेदारी दी गई है, आरके सुधांशु से ग्रामीण निर्माण विभाग हटा दिया गया है। आर मीनाक्षी सुंदरम को कृषि विभाग दिया गया है। नीतीश कुमार झा को पंचायती राज सचिव और निदेशक बनाया गया है। राधिका झा से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें विद्यालय शिक्षा का सचिव और औद्योगिक विकास का सचिव बनाया गया है। सौजन्य को ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा का सचिव बनाया गया है। एसए मुरुगेशन को लेख और युवा कल्याण विभाग का भी सचिव बनाया गया है। शासन में हुए आईएएस के ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब पहाड़ में भी बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!