शाबास बेटा– चंपावत के ऋगवेद साह को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में मिला 46 लाख का पैकेज–

by | Dec 6, 2021 | नैनीताल, रचनात्मक | 0 comments

वर्तमान में मद्रास आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से एमटेक कर रहे ऋगवेद–चंपावत। होनहार बेटे और बेटी पर माता-पिता को कितनी खुशी होती होगी, इसे बयां नहीं किया जा सकता है। आज चंपावत के सुधीर साह बेहद खुश हैं। इस खुशी का कारण उनका होनहार बेटा ऋगवेद साह है। छात्र ऋगवेद साह को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बेहतरीन पैकेज मिला है। ऋगवेद को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 46 लाख का वार्षिक पैकेज मिलेगा। साह मोर्ट्स के स्वामी सुधीर साह और गृहणी अल्का साह के बेटे ऋगवेद भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास से कंप्यूटर साइंस से एमटेक कर रहे हैं। कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू के जरिए ऋगवेद को चयनित किया है। बिल गेट्स और पॉल एलेन द्वारा अप्रैल 1975 में स्थापित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अमेरिका की टेक्रोलॉजी और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की नामी गिरामी कंपनी है। ऋगवेद के पिता उद्यमी और दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर साह ने बताया कि बेटे ऋगवेद की प्रतिभा ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है। ऋगवेद साह की कामयाबी से चंपावत में हर कोई उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

Latest News

केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान, पहुंचे केदारधाम–

यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आला अ​धिकारियों के साथ की बैठक, दो दिन की यात्रा का...

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
error: Content is protected !!