रोमांचकारी मुकाबले में पौड़ी बना राज्य फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन–

by | Dec 10, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

– 

गोपेश्वर। राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर पौड़ी चैंपियन बना। उसने कड़े मुकाबले में कोटद्वार को ट्राई बे्रेकर के माध्यम से हराकर फाइनल अपने नाम किया।

खेल विभाग की ओर से सात सितंबर से स्पोट्र्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू कराई गई राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को यूनाइटेड फुटबाल क्लब पौड़ी और फुटबाल संघ कोटद्वार के बीच फाइनल खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक एक-एक गोल कर बराबरी पर रहे। पौड़ी की ओर से ४८वें मिनट में दीपक राणा ने गोल किया। जबकि कोटद्वार की ओर से अंतिम मिनट में पेनाल्टी के माध्यम से शुभम ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। उसके बाद ट्राई ब्रेकर के माध्यम से पौड़ी ने ५-३ से मैच अपने नाम कर दिया।

इससे पहले सेमीफाइनल में पौड़ी ने डीएफए चमोली को ३-० से हराकर जबकि दूसरे सेमीफाइनल में फुटबाल संघ कोटद्वार ने डीएफए टिहरी को ३-२ से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विजेता और उप विजेता टीम को चमोली के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश रावत ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड वॉलीबाल के महासचिव हेम पुजारी, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग के भाजपा विभागध्यक्ष मनोज भंडारी, जीआईसी सावरीसैण के प्रधानाचार्य प्रदीप कन्याल, रश्मि बिष्ट, बबीता रावत, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार आदि उपिस्थत रहे।

प्रतियोगिता के मैच उत्तराखण्ड फुटबाल एसोशियेशन से प्राप्त रैफरी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, तनवीर अहमद, राकेश रावत, पुष्कर जोशी, अजीत रावत द्वारा खिलाये गए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचकारी रहा। गुनगुनी धूप में स्टेडियम में दर्शकों की संख्या भी अच्छी खासी रही।

Latest News

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...
error: Content is protected !!