पोखरी में आयोजित भाजपा महिला मोर्चे के सम्मेलन में महिलाओं में जोश भर गई रितु खंडूड़ी–

by | Dec 14, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूडी ने कहा-  मातृशक्ति का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में-

पोखरी। यहां मुख्य बाजार में बद्रीनाथ विधानसभा का महिला मोर्चे का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पोखरी, जोशीमठ और दशोली विकास खंड की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मातृ शक्ति का सम्मान होता है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान देकर मात्रृ शक्ति का सम्मान बढ़ाया है वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही पंचायत चुनाव में हो अथवा स्थानीय निकाय चुनाव में 50% का आरक्षण दिया है जहां पहले की सरकारों के समय महिलाएं घर गृहस्ती खेती-बाड़ी एवं घरेलू कार्यों में ही अपना संपूर्ण जीवन यापन करते थे वही आज के समय में महिलाएं विकास की मुख्यधारा में जुड़ कर विकास कार्य में अपनी सहभागिता निभा रही है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सभी संस्थानों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया है आज से ना हो अथवा अन्य कोई देश की सेवा हो महिलाओं को पूर्ण अवसर मिला है इसी का नतीजा है कि महिलाएं अपनी प्रशासनिक क्षमता का पूरा पूरा लाभ समाज को ईमानदारी के साथ दे रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने महिला सशक्तिकरण को सबसे अधिक महत्व दिया है। अनेकों योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नंदा गौरा कन्या धन योजना के माध्यम से 12वीं पास बालिकाओं को 51000 रुपए (ईक्यावन हजार रुपए) की धनराशि दी जा रही है वही मेधावी छात्राओं को लैपटॉप भी वितरित किए जा रहे हैं इस अवसर पर बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारी राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए एवं महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों कार्य कर रही है अनेकों सरकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभ देकर सशक्त किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आजीविका मिशन के माध्यम से अनुदान देकर कारोबार में उन्नति हो आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है वही महिला मंडलों को सशक्त करने के लिए सभी पंजीकृत महिला मंगल दलों को ₹15000 की राशि सीधे खाते में दी जा रही है इतना ही नहीं हमारी सरकार ने पति के पैतृक संपत्ति में बराबर के हकदार के लिए कानून बनाया है इसके माध्यम से महिलाएं भी संपत्ति के आधार पर अपने उद्योग धंधे लगाकर अर्थ की बढ़ा सकती है बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट ने यह भी कहा कि मेरी विधानसभा में सभी महिला मंगल दलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सांस्कृतिक सामग्री एवं अन्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया है इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने अनेकों योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि सुकन्या योजना के माध्यम से जीरो से 18 वर्ष की बालिकाओं को इस योजना के तहत जोड़कर लाभ ले रहे हैं वही उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन , विकलांग पेंशन में वृद्धि कर सबका सम्मान बढाया है । वर्तमान समय में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना किट के माध्यम से भी मातृशक्ति को सशक्त करने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी ने उठाया है हम सबको भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हुए मजबूत करना होगा ताकि समय-समय पर अनेकों प्रकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अधिक से अधिक लाभ दे सके। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट पूर्व राज्य मंत्री एवं महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सुषमा रावत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट जिला प्रभारी विजय कपरुवाण केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी डा हिमानी वैश्णव,अंजू बिष्ट, वत्सला सती  मनोरमा नैनवाल जिला महामंत्री आशा डिमरी भागवती कुंजवाल सतेश्वरी टम्टा दीप्ति कोठियाल कांति वैष्णव बैजंती देवी कस्तूरा देवी देवेश्वरी देवी बबीता देवी बीना देवी अंजना देवी कला पाठक इंदु नेगी बबीता पवार गुड्डी नेगी विनीता देवी फातिमा बेगम मीना गोस्वामी धोली देवी उषा नेगी ममता पवार दीपा पवार नीरजा पवार रंजना शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत एवं कार्य क्रम का सफल संचालन श्रीमती राधा रानी ने किया। इस दौरान नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने अपना संबोधन गढ़वाली में किया, जिसे महिलाओं ने खूब सराहा। पोखरी मुख्य स्टेशन महिलाओं से खचाखच भरा हुआ था, जिससे भाजपा पदाधिकारी भी गदगद दिखे। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!