चमोली की इस घाटी में दुश्वारियों से भरा है लोगों का जीवन, घाटी में नेताओं की भरमार, सुविधाओं की दरकार–

by | Jul 20, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जनपद की निजमूला घाटी में आम लोगों का जीवन सचमुच दुश्वारियों से भरा पड़ा है। घाटी में आज भी ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। घाटी में जो भी सुविधाएं अभी तक मिली हैं, वे भी आंदोलन के बूते मिली हैं। ऐसा नहीं है कि घाटी का जिले में प्रतिनिधित्व नहीं है।  लेकिन दुर्भाग्य ऐसा कि घाटी की सुध लेने तक के लिए भी इन जनप्रतिनिधियों के पास समय नहीं है। घाटी में सबसे बड़ी दिक्कत है सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की। 

दरअसल, सोमवार को पाणा भनाली गांव के मदन राम पुत्र सिबाली राम पैदल फिसलने से चट्टान से खाई में गिर गए। जिससे  उनके पेर में फ्रेक्चर आ गया। पांव के साथ ही शरीर के अन्य जगहों पर भी चोटें आई। आसपास अस्पताल न होने के कारण ग्रामीणों को घायल व्यक्ति को डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ा और यहां से वाहन से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मकर सिंह, नंदू लाल, रंजीत लाल, मकान सिंह आदि का कहना है कि गांव तक सड़क नहीं है, जिससे लंबी दूरी पैदल नापनी पड़ती है। क्षेत्र में अस्पताल का भी अभाव है। आपदा के समय ग्रामीणों को हर वक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!