अगस्त्यमुनि के कुलवीर बने चमोली जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष–

by | Dec 16, 2021 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार को हुए निर्वाचन में रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि के कुलवीर सिंह रावत को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण देहरादून के निर्देश पर बैंक में उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया है।

बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि निवासी रघुवीर रावत के प्रस्तावक बैंक संचालक मुकेश कुमार बने और मोहन सिंह रावत अनुमोदक रहे। जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुलवीर सिंह के उपाध्यक्ष बनने से रुद्रप्रयाग जिले में सहकारिता का कार्य तेजी से गांव-गांव में आगे बढ़ेगा। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, चुनाव अधिकारी ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप कांडपाल, एआर कार्यालय से एडीओ शुभविजय राणा, बैंक के सचिव/महाप्रबंधक रामपाल सिंह, संचालक मुकेश कुमार, पीताबंर राम, पूनम देवी, रामनारायण सिंह, मोहन सिंह, प्रकाश नौटियाल और उप महाप्रबंधक धीर सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित बैंक पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक में बैंक की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!