बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठन की वार्ता विफल, जारी रहेगा आंदोलन–

by | Dec 17, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली जिला सहकारी बैंक में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ हैं अधिकारी व कर्मचारी–

गोपेश्वर। सॉफ्टवेयर बदलने की मांग पर शुक्रवार को चमोली जिला सहकारी बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठन के बीच लंबे दौर की वार्ता चली, लेकिन शाम तक भी बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। जिस पर कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त कर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी न होने पर क्रमिक अनशन और बैंक में तालाबंदी की चेतावनी दी है। को-ऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन चमोली की ओर से सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि बैंक में अब तक जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सेवाएं बेहतर हैं। देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंक इसी सॉफ्टवेयर को अपना रहे हैं। लेकिन यहां पर ऐसी कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।शुक्रवार को प्रधान कार्यालय गोपेश्वर के साथ ही अन्य बैंक शाखा के अधिकारी व कर्मचारियों की बैंक प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, लेकिन वार्ता में कोई हल न निकलने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखा। कहा गया कि सॉफ्टवेयर परिवर्तन संबंधित अनुबंधन निरस्त नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन कर बैंकों में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर नीरज बिष्ट, मुकेश पाठक, जगदीश फरस्वाण, गौरव चंद्र, बृजभूषण, शैलेंद्र मैंदोली, शशि सती, शैलेंद्र रावत, जीएस खत्री, अमित शाह, रोहित मारवाड़ी के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने एलान किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!