स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष 11 विधानसभा क्षेत्र से 63 दावेदारों ने की दावेदारी, स्क्रूटनी के बाद प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे– पौड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की स्क्रिनिंग कमेटी ने गढ़वाल की 11 विधान सभा सीटों से आए दावेदारों के साक्षात्कार लिए। बंद कमरे में एक-एक कर दावेदारों को बुलाकर उन्हें परखा गया। कमेटी के सम्मुख 63 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। दावेदारी में करीब 16 महिला नेत्री भी शामिल रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के विधानसभा क्षेत्र से स्क्रीनिंग की शुरूआत की गई। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे, सदस्य डा. अजय कुमार और वीरेंद्र राठौर श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने दावेदारों को एक-एक कर बंद कमरे में बुलाया और उनका साक्षात्कार लिया। स्क्रीनिंग में रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और चमोली के 63 दावेदारों ने अपनी दावेदारी रखी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, मंत्री प्रसाद नैथानी, ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, पूर्व विधान सभा सचिव जगदीश चंद्र, वीरेंद्र बुटोला, लक्ष्मण रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, प्रदीप तिवाड़ी, नरेंद्र बिष्ट ने अपनी दावेदारी रखी। कुल मिलाकर 11 विधान सभा सीट श्रीनगर, पौड़ी, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, घनसाली, देवप्रयाग, बदरीनाथ, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, थराली, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से आए दावेदारों ने स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की।
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में दावेदारों की सूची लंबी–
by laxmi Purohit | Dec 17, 2021 | राजनीति, श्रीनगर | 0 comments

Latest News
भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...
सुभाग, हर्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...
जिलाधिकारी समेत आला अधिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...
चारा प्रजाति का पौधरोपण वनाग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...
विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...
चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...
शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

