क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए तैयार हो रही खूबसूरत पर्यटन स्थली औली–

by | Dec 22, 2021 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

औली में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान —

जोशीमठ। आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता और पर्यटकों के स्वागत के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थली औली को संवारा जा रहा है। नगर पालिका जोशीमठ द्वारा औली में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की जा रही है। इन दिनों औली में अच्छी खासी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद औली में पर्यटकों की चहलकदमी बनी हुई है। क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर औली में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पर्यटक यहां चेयर लिफ्ट और स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं। जगह-जगह खाने वाली वस्तुओं के रैपर और अन्य गंदगी फैल जाती है। इसको देखते हुए नगर पालिका ने औली में स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। पर्यटकों से कूड़े को कूड़ेदानों में डालने की अपील की जा रही है। साथ ही जगह-जगह सफाई रखने के लिए बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका जोशीमठ के सुपरवाइजर अनील ने बताया कि औली में स्वच्छता अभियान चलायाकर पर्यटकों से सहयोग की अपील की जा रही है। जिससे पर्यटन नगरी स्वच्छ और सुंदर बनी रह सके। पर्यटकों की पहली पसंद औली रही है, जिसके चलते वर्षभर यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!