गांव में पसरा सन्नाटा, मौत के कारणों का नहीं चल पाया अभी तक कोई पता, राजस्व टीम जांच में जुटी– घाट। चमोली जपद के घाट विकास खंड के दूरस्थ गांव घूनी में तीन बच्चों के साथ माता-पिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीन मासूमों के साथ उनकी मां एक कमरे में मृत अवस्था में मिली, जबकि पिता दूसरे कमरे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है, इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी,जबकि वीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से घूनी गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण समझ ही नहीं पा रहे हैं, कि आखिर परिवार ने ऐसा किया क्यों।
चमोली के घूनी गांव में तीन बच्चों सहित माता-पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत–
by laxmi Purohit | Dec 23, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
