26 से सहकारी बैंकों में तालाबंदी और बैंक के संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार करने का एलान–

by | Dec 23, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सॉफ्टवेयर बदलने के विरोध में 11वें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

फोटो–

संवाद न्यूज एजेंसी–

गोपेश्वर। सहकारी बैंकों में सॉफ्टवेयर बदलने के विरोध में बैंक अधिकारी और कर्मचारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने एलान किया है कि यदि शीघ्र बैंक प्रबंधन की ओर से सॉफ्टवेयर बदलने के निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज कर 26 दिसंबर से बैंकों में तालाबंदी कर बैंक के संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार कर दिया जाएगा। धरना स्थल पर हुई गोष्ठी में सहकारी बैंक कर्मचारी संगठन के मंत्री जीएस खत्री ने कहा कि बैंक में अब तक जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सेवाएं बेहतर हैं। देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंक इसी सॉफ्टवेयर को अपना रहे हैं। लेकिन अब बैंक प्रबंधन की ओर से बैंकों में ऐसी कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है, जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। आक्रोशित कर्मचारियों ने बैंक के प्रधान कार्यालय गोपेश्वर के साथ ही अन्य बैंक शाखा परिसर में भी धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर रीहान अशरफ, निपेंद्र सिंह, सपना चंद्र, चित्रा भट्ट, कृतिका गर्ब्याल, लता, अनमोल मिश्रा, मनीष कुमार, पवन टम्टा, गौरव चंद्र, मधु, सुमन, सतेश्वरी देवी, लक्ष्मी रावत, सुमन आदि मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!