चट्टान से गिरा युवक, दर्दनाक मौत, छल पूजाई से लौट रहा था घर–

by | Dec 26, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

 ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर किया पोस्टमार्टम–

चमोली। छह पुजाई में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा छिनका गांव का विपिन चट्टान से गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने खाई से शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद से छिनका गांव में मातम पसरा हुआ है। चमोली थाने से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को छिनका गांव का 26 वर्षीय विपिन कुमार छल पुजाई में शामिल होने के लिए खैनुरी गांव के गदेरे में गया था। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। पूजाई संपन्न होने के बाद वे रात को घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे भीमछीड़ा तोक के पास चट्टानी भाग में पांव फिसलने से विपिन खाई में जा गिरा। रात को ग्रामीणों ने उसकी ढूंढखोज भी की। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी ढूंढखोज की, तो उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को पुलिस ने सुबह फिर से घटना स्थल पर सर्च अभियान चलाया तो खाई से विपिन का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!