कल्पेश्वर घाटी की खूबसूरती देख अभिभूत हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना–

by | Dec 28, 2021 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

पर्यटन विभाग को घाटी में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना पहली बार कल्पेश्वर-उर्गम घाटी पहुंचे तो यहां की खूबसूरती से अभिभूत हो उठे। डीएम ने कहा कि उर्गम घाटी में शीतकालीन तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां कई ट्रेकिंग रूट मौजूद हैं, जहां पर्यटक साहसिक यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को शीघ्र घाटी में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी  हिमांशु खुराना ने उर्गम घाटी का भ्रमण किया। उन्होंने घाटी में पंचम केदार कल्पेश्वर धाम के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने घाटी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि घाटी में शीतकालीन पर्यटन, तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन अधिकारी को उत्तराखंड होमस्टे अनुदान योजना में उर्गम घाटी को शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन के बारे में चर्चा की। जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि यहां पर 12 ट्रैकिंग स्थल हैं, जहां से रुद्रनाथ, वंशीनारायण, फ्यूंलानारायण, बदरीनाथ, नंदीकुंड, मद्महेश्वर, हेमकुंड, पाषाण शिला, भनाईं बुग्याल की ट्रेकिंग पर जाया जा सकता है। लेकिन इन रूटों के रास्ते अब सही हालत में नहीं हैं, यदि ये रूट सुधरे तो पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा होगी। डीएम ने पर्यटन विभाग को इन रूटों के सुधारीकरण के लिए ट्रैक द हिमालय संस्था के साथ मिलकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उर्गम घाटी में होमस्टे संचालन के लिए जल्द सरकारी भूमि चिह्नित कर डीपीआर बनाने को कहा। इस दौरान डीएम ने देवग्राम और ल्यारी पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया और बीएलओ से मतदाताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएम ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का भी निरीक्षण किया और कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। जिलाधिकारी के साथ सीडीओ वरुण चौधरी, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडे, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह, दुलब सिंह, रघुवीर सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कल्पेश्वर के पुजारी दरबान सिंह नेगी के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग के ‌सुधारीकरण के भी निर्देश दिए। 

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!