बंद हुई उर्गम घाटी की लाइफ लाइन, 250 से अधिक पर्यटक फंसे-

by | Dec 30, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

उर्गम सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा टूटा, ग्रामीणों की आवाजाही भी रुकी– 

गोपेश्वर। उर्गम घाटी की लाइफ लाइन कहे जाने वाली हेलंग-उर्गम सड़क पर बृहस्पतिवार को अचानक भूस्खलन होने से करीब 20 मीटर हिस्सा ढह गया। जिससे घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई है। घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचे 250 से अधिक पर्यटक भी घाटी में ही फंस गए हैं। साथ ही करीब 13 गांवों का भी संपर्क अन्य क्षेत्र से कट गया है। उर्गम घाटी के गांवों के साथ ही पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर को जोड़ने वाली हेलंग-उर्गम सड़क का एक हिस्सा पावर हाउस के समीप अचानक ढह गया। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। पंच केदार कल्पेश्वर घूमने आए 250 से अधिक पर्यटक भी घाटी में ही फंस गए हैं। यह सड़क घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों की लाइफ लाइन भी है, मार्ग बंद होने से इन गांवों के लोगों के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। जिसमें पंच केदार के कल्पेश्वर व ध्यान बदरी मंदिर के अलावा डुमक, कलगोठ, किमाणा, पल्ला जखोला, उर्गम, ल्यारी, थैणा, पंचधार, सलना, तल्ला बडगिंडा, बडगिंडा, गीरा, बांसा, भर्की, भेंटा, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, देवग्राम सहित अन्य गांव शामिल हैं। देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत की ओर से सड़क टूटने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम और तहसील प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सड़क को बनवाने की मांग की है। सड़क बंद होने से लोगों को जरूरी काम से आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जल्द से जल्द सड़क के टूटे हिस्से को ठीक कराया जाए। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि घाटी में 250 से अधिक पर्यटक घूमने आए हुए हैं, सड़क टूटने से पर्यटक भी फंस गए हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क को खुलवाने और सड़क की दयनीय स्थिति को सुधारने की मांग उठाई है। कहा गया कि कई बार जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर भी सड़क का सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया है। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!