उर्गम रोड पर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू, पर्यटकों के वाहन भी निकाले–

by | Jan 2, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

उर्गम रोड पर वैकल्पिक मार्ग बनाकर फंसे वाहनों को निकाला गया, राजस्थान के पर्यटकों ने कहा- सुकून पहुंचाती है उर्गम घाटी पर दर्द देती है घाटी की सड़क–

जोशीमठ। तीन दिनों से बद पड़ी हेलंग-उर्गम सड़क सुचारू हो गई है। एडीबी पीएमजीएसवाई की पौकलेंड मशीन और कंप्रेशन मशीन से हिल कटिंग कर वैकल्पिक सड़क बनाई गई है, जिसके बाद पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों के फंसे वाहनों को ‌सु‌रक्षित निकाल दिया गया है। 30 दिसंबर को अचानक पावर हाउस के समीप सड़क का 25 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था, तब से उर्गम घाटी के ग्रामीण अपने गांवों में ही कैद होकर रह गए थे। थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए उर्गम घाटी पहुंचे करीब 250 पर्यटक भी वहीं फंस गए थे। शनिवार को एडीबी पीएमजीएसवाई के ईई बीएन गा‌ेदियाल ने सड़क का निर्माण किया और। हिल कटिंग कर वैकल्पिक सड़क के निर्माण के लिए कंप्रेशर और पौकलेंड मशीन लगाने के निर्देश दिए। रविवार को अपराह्न करीब दो बजे बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही करवाई गई। उर्गम घाटी में खाद्यान्न के वाहनों की आवाजाही भी करवाई गई। ईई बीएन गोदियाल ने बताया कि अभी भी सड़क को सुगम बनाने का काम जारी रहेगा। ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह रावत और पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने उर्गम सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश से उर्गम सड़क कई जगहों पर खतरनाक बनी हुई है। सड़क पर डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। कई जगहों पर भू-धंसाव हो रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क की डीपीआर तैयार कर सुधारीकरण कार्य शुरू करने की मांग की है। उर्गम घाटी पर्यटन और ध‌ार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण घाटी है। यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन भूस्खलन और भू धंसाव से सड़क की स्थिति बदहाल बनी है। घाटी में फंसे राजस्थान के पर्यटकों ने कहा कि उर्गम घाटी में सुकून का अनुभव होता है, लेकिन यहां पहुंचने वाली सड़क दर्द देती है। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!