दंपति सहित तीन बच्चों की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई–

by | Jan 2, 2022 | चमोली, दुर्घटना, समस्या | 0 comments

अभी तक भी नहीं सुलझा घूनी गांव में 23 दिसंबर को हुई थी पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध मौत का मामला 

गोपेश्वर। घूनी गांव के ग्रामीणों ने गांव में दंपति सहित तीन मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। कहा गया‌ कि दस दिन बीत जाने पर भी राजस्व पुलिस अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। ग्राम प्रधान लखपत सिंह नेगी और सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य शंभू प्रसाद पांडे ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि 23 दिसंबर को गांव में एक दंपति सहित तीन बच्चों की संदिग्ध मौत से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। इस घटना की गहराई से जांच होनी बेहद जरुरी है। कहा गया कि राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल से जांच प्रभावित हो रही है। मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जाना बेहद जरुरी है। कहा गया कि मामले के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक का खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू करने की मांग उठाई है। इधर, तहसीलदार धीरज सिंह राणा ने कहा कि मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्रावलियां भेज दी गई हैं। मामला जल्द ही रेगुलर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मामले में मृतका के भाई की ओर से तहरीर मिली है, उसी के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!