चमोली से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में‌ फिर देखी गई चीन की गतिविधियां, खुफिया तंत्र अलर्ट–

by | Jul 21, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

 चमोली। जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र में ड्रैगन की गतिविधियां फिर से देखी गई हैं। बताया जा रहा है चीनी सैनिक बाड़ाहोती क्षेत्र में होतीगाड तक पहुंचे थे। क्षेत्र में लगभग40 चीनी सैनिक देखे गए। सीमा क्षेत्र में चीनी सैनिकों की गतिविधि यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी गई बार सीमा क्षेत्र में चीन की ओर से गतिविधि देखी गई हैं। हालांकि चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी से इन्कार किया है। पिछले साल से लद्दाख में भारत के साथ सैन्य गतिरोध में लगी चीनी सेना अपनी हिमाकत से बाज नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि चीन ने बाड़ाहोती क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है, क्योंकि हाल ही में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक प्लाटून को सक्रिय देखा गया था। भारत की ओर से सीमा क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने का कार्य युद्घस्तर पर किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में हवाई अड्डों का भी विस्तार तेजी से किया जा रहा है। बाड़ाहोती क्षेत्र में चीनी सैनिकों की गतिविधि पर खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। 

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!